FICCI "भारत ड्रोन वार्ता - स्वदेशीकरण की राह"

FICCI “भारत ड्रोन वार्ता – स्वदेशीकरण की राह” विषय पर सेमिनार करेगा आयोजित

फिक्की ड्रोन वार्ता: भारतीय सेना और उद्योगों के बीच नए सहयोग की शुरुआत

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2024:

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) 9 अक्टूबर 2024 को सुबह 9:30 बजे फिक्की, फेडरेशन हाउस, नई दिल्ली में “भारत ड्रोन वार्ता – स्वदेशीकरण की राह” पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा है। यह सेमिनार भारत में ड्रोन तकनीक और स्वदेशीकरण के बढ़ते प्रयासों पर केंद्रित होगा, जिसमें देश की क्षमताओं को और मज़बूत करने पर चर्चा की जाएगी।

इस कार्यक्रम में मेजर जनरल सी.एस. मान, एवीएसएम (AVSM), वीएसएम (VSM), अतिरिक्त महानिदेशक, आर्मी डिज़ाइन ब्यूरो, भारतीय सेना का विशेष संबोधन होगा। इसके अलावा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय सचिव, भारत सरकार, श्री वुमलुनमंग वुलनम बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे।

यह भी पढ़े: फिक्की ने आयोजित किया भारत आरएंडडी समिट 2024: उद्योग और शिक्षा जगत में सहयोग से नवाचार को बढ़ावा

मुख्य चर्चा के विषय निम्नलिखित होंगे:

  • ड्रोन के उपप्रणालियों और घटकों का स्वदेशीकरण
  • अनुसंधान और विकास (R&D) के लिए सहयोग और समर्थन
  • ड्रोन परीक्षण स्थल और अवसंरचना की आवश्यकता

यह कार्यक्रम उद्योग जगत के नेताओं, विशेषज्ञों और हितधारकों को एक मंच पर लाकर, भारतीय ड्रोन उद्योग के भविष्य पर विचार-विमर्श और सहयोग का अवसर देगा।

यह भी पढ़े: FICCI भारत R&D समिट 2024: भारत की तकनीकी प्रगति को सशक्त बनाने के लिए रणनीतियों पर जोर

More From Author

FICCI भारत R&D समिट 2024

FICCI भारत R&D समिट 2024: भारत की तकनीकी प्रगति को सशक्त बनाने के लिए रणनीतियों पर जोर

भारत 2025 में महिला ब्लाइंड फुटबॉल विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

टीडीएस नीति का दुष्प्रभाव: क्या भारत की क्रिप्टो टैक्स व्यवस्था खुद नुकसानदेह बन गई है?

ऑफशोर एक्सचेंजों की ओर यूजर्स का झुकाव, सरकार को राजस्व और निगरानी—दोनों में नुकसान नई दिल्ली: दिसंबर 2025 में संसद में पहली बार केंद्र सरकार ने यह स्वीकार किया कि कुछ ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंज, जो भारतीय यूजर्स को सेवाएं दे...