मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. ओ.पी. यादव को मिला ‘LIPI Europe Media Award 2026’

मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. ओ.पी. यादव को मिला ‘LIPI Europe Media Award 2026’

मीडिया और साउथ एशिया मीडिया डिप्लोमेसी में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए डॉ. ओ.पी. यादव को ‘LIPI Europe Media Award 2026’ से नवाजा गया

नई दिल्ली: मीडिया एवं संचार विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. यादव को “LIPI Europe Media Award 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मीडिया, संचार और साउथ एशिया मीडिया डिप्लोमेसी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित LIPI Europe के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम “India Beyond Borders” के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, सांसद रमेश अवस्थी, ICCR निदेशक सुनील कुमार सिंह, पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा और डॉ. योजना जैन ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रो. बघेल ने डॉ. यादव के मीडिया एवं संचार क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में महत्वपूर्ण कार्य किया है।

डॉ. यादव ने सम्मान के लिए आयोजकों और चयन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भारत और दक्षिण एशियाई देशों के बीच मीडिया डिप्लोमेसी, सांस्कृतिक सहयोग और संवाद को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।

More From Author

डॉ. के. ए. पॉल बोले, प्रस्तावित एफसीआरए संशोधन विधेयक वापस लें मोदी

डॉ. के. ए. पॉल बोले, प्रस्तावित एफसीआरए संशोधन विधेयक वापस लें मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस का नियमन: तेजी से बढ़ते VDA इकोसिस्टम में कमियों को दूर करने की जरूरत

नई दिल्ली: आज भी ज्यादातर वित्तीय लेनदेन बैंक, ब्रोकर या किसी अन्य संस्था के जरिए होते हैं। ये संस्थाएं यह सुनिश्चित करती हैं कि पैसा कहां से आया, कहां गया और पूरे लेनदेन का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे । परंपरागत रूप...