स्वास्थ्य सेवा और सम्मान का संगम: बिहार दिवस पर 71 प्रतिभाओं को मिला ‘बिहार गौरव सम्मान’

स्वास्थ्य सेवा और सम्मान का संगम: बिहार दिवस पर 71 प्रतिभाओं को मिला ‘बिहार गौरव सम्मान’

भव्य स्वास्थ्य शिविर के साथ प्रतिभाओं का सम्मान, समाज सेवा और जागरूकता का अनूठा संगम

बिहार दिवस के अवसर को सार्थक बनाते हुए पूर्वांचल जन चेतना समिति (ट्रस्ट) द्वारा एक बड़े स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें समाज सेवा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया गया। शिविर में करीब 400 लोगों ने निःशुल्क जांच कराकर लाभ उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हॉलीवुड फेम कलाकार गुलशन पांडे ने फीता काटकर किया, वहीं फिल्मी कलाकार राजू जांगिड़ की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

यह संपूर्ण कार्यक्रम पूर्वांचल जन चेतना समिति के संस्थापक अध्यक्ष (ट्रस्टी) रजनीश वर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर ने जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति की सक्रिय सदस्य अनुराधा झा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं था, बल्कि पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मंच देकर उनका सम्मान करना भी प्रमुख रहा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पूर्वांचल की 71 प्रतिभाओं को ‘बिहार गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में महात्मा गांधी चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम ने सेवाएं देते हुए सैकड़ों लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें सामान्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, न्यूरोलॉजी, दंत, आर्थोपेडिक, ईएनटी सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने उपस्थित जनसमूह को संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। पूर्वांचल जन चेतना समिति के इस प्रयास की स्थानीय स्तर पर व्यापक सराहना की जा रही है, जिसने बिहार दिवस को सार्थक बनाते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन सत्र में बॉलीवुड फेम कलाकार गुलशन पांडे, राजस्थान के अभिनेता राज जांगिड़, यूट्यूबर कलाकार हंसराज आटारिया, नगर निगम के अधिशासी अभियंता, एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा का स्वाद लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर राकेश मानसिंहका, ललित अग्रवाल, भगत प्रजापति, धर्मेंद्र तिवारी, दिनेश साहनी, दिनेश यादव, बबलू सिंह, रोशन माली, शिल्पी सिंह, पूनम झा, सोनाली जांगिड़, पिंकी सोनी, दीपिका पाटनी, ऋषिराज मिश्रा, हारून रंगरेज, सावित्री कुशवाहा, मीना देवी झा, सुनील झा, प्रभु नारायण झा, गौरव शाह, वैभव जोशी, चिराग टेलर, रानी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मंच संचालन प्राचार्य शांतिलाल छापरवाल ने किया।

More From Author

G20 2026: डिजिटल एसेट गवर्नेंस में नया संतुलन तय करने का समय

G20 2026: डिजिटल एसेट गवर्नेंस में नया संतुलन तय करने का समय

शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार समारोह आयोजित, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की विरासत को किया गया नमन

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार समारोह के जरिए शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की विरासत को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय यूजर्स तक पहुंच रहे ऑफशोर क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स, FATF ने उठाए नियामक खामियों पर सवाल

नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026 दुनिया भर में वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) क्षेत्र तेजी से फैल रहा है और इसे सबसे इनोवेटिव क्षेत्रों में गिना जा रहा है। लेकिन इस विस्तार के साथ कई चुनौतियाँ भी सामने आई हैं, जैसे...