अब्दुल रहमान मक्की की मौत

26/11 के गुनहगार अब्दुल रहमान मक्की की मौत, हार्ट अटैक बना कारण

27 दिसंबर 2024 , नई दिल्ली

मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मक्की का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। आतंकी संगठन के राजनीतिक और वित्तीय मामलों में मक्की की महत्वपूर्ण भूमिका थी। वह हाफिज सईद का रिश्तेदार होने के साथ-साथ संगठन की टेरर फंडिंग का मुख्य चेहरा भी था।

मक्की को संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने ग्लोबल आतंकी घोषित किया था। उसका नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 ISIL (दा’एश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची में दर्ज था। इस सूची में शामिल किए जाने के बाद उसकी संपत्तियां सील कर दी गई थीं, यात्रा पर रोक लगा दी गई थी, और हथियार रखने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

लश्कर-ए-तैयबा में मक्की संगठन के राजनीतिक विंग का नेतृत्व करता था। इसके अलावा, वह जमात-उद-दावा का प्रमुख और लश्कर के विदेशी संबंध विभाग का भी हेड था। भारत में कई आतंकी हमलों में उसकी सीधी संलिप्तता मानी जाती थी।

More From Author

पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक

दिल्ली के निशानेबाज़ों ने लगाया अचूक निशानेबाज़ों चैम्पियनशिप

दिल्ली के निशानेबाज़ों ने लगाया अचूक निशाना, मोनिका, फरीद और राघव ने जीते पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

123456789

HRDS INDIA के वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 में डॉ. शशि थरूर होंगे सम्मानित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे प्रथम संस्करण का उद्घाटन, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि; छह प्रतिष्ठित हस्तियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मान। नई दिल्ली, 09 दिसंबर 2025 HRDS INDIA आगामी 10 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के NDMC...