बैन

भारत में पिटबुल पर लगा बैन, केंद्र सरकार ने ज़ारी किए निर्देश

पिटबुल के साथ 23 अन्य नस्लों पर भी लगा बैन

नई दिल्ली, 14 मार्च 2024

केंद्र सरकार ने राज्यों को 23 खूंखार कुत्तों की नस्लों (पिटबुल टेरियर, अमेरिकन बुलडॉग, रॉटविलर और मॉस्टिफ्स) की बिक्री और प्रजनन पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है, यह कदम पालतू कुत्तों के बढ़ते हमलों को ध्यान में रख कर लिया जा रहा है। पशुपालन आयुक्त के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ समिति ने भी ऐसे कुत्तों के आयात पर रोक लगाने की सिफारिश की है।केंद्रीय सरकार ने राज्यों को 23 खूंखार कुत्तों की नस्लों (पिटबुल टेरियर, अमेरिकन बुलडॉग, रॉटविलर और मॉस्टिफ्स) की बिक्री और प्रजनन पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है, क्योंकि पालतू कुत्तों के हमलों से लोगों की मौत की दरें लगातार बढ़ रही हैं।

यह कदम केंद्र ने पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया की अपील और दिल्ली हाईकोर्ट में दायर एक रिट याचिका के बाद उठाया है। केंद्रीय पशुपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के संयुक्त सचिव ओपी चौधरी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर स्थानीय निकायों और पशुपालन विभाग से कहा कि खतरनाक नस्लों के रूप में चिह्नित कुत्तों के प्रजनन और बेचने के लिए आगे कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं दी जाएगी।
सरकार ने कहा है कि इन नस्लों के कुत्तों को पालने वाले लोगों को उनका बंध्याकरण करना चाहिए, ताकि वे फिर से प्रजनन नहीं कर सकें। केंद्र ने 2017 और 2018 की ‘डॉग ब्रीडिंग एंड मार्केटिंग रूल्स’ और 2018 की ‘पेट शाप रूल्स’ को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

पेटा इंडिया के शौर्य अग्रवाल ने कहा कि मनुष्यों की सुरक्षा के लिए केंद्र ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। आपको बता दें, 41 देशों (अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, डेनमार्क, स्पेन, कनाडा, इटली और फ्रांस) में पिटबुल को पालना गैरकानूनी है। कई देशों में इस नस्ल के कुत्ते को रिहायशी क्षेत्रों में रखना भी वर्जित है। जब भी पिटबुल किसी को अपने शिकंजे में लेता है, तो उसके जबड़े बंद हो जाते हैं, जिससे उसे छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

इन नस्लों में अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टेरियर, पिटबुल टेरियर्स, टोसा इनु, फिला ब्रासीलेरियो, डोगो अर्जेंटीनो, अमेरिकन बुलडॉग, बोअरबोएल, कांगल, टार्नजैक, बैंडोग, सरप्लानिनैक, जापानी टोसा, अकिता, मॉस्टिफ्स, राटविलर, रोडेशियन रिजबैक, कैनारियो, अकबाश और मास्को गार्डडॉग, वोल्फ डॉग शामिल हैं।

More From Author

मोहम्मद सिराज के 30वें जन्मदिन पर बीसीसीआई ने पोस्ट की वीडियो

अपने संघर्ष के दिनों को याद कर क्या बोले मोहम्मद सिराज, जानें इस रिपोर्ट में

ममता बनर्जी के साथ हादसा: पीछे से धक्का या खुद गिर गईं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारत में बदलती एजेंट अर्थव्यवस्था: एआई और क्रिप्टो कैसे बन रहे हैं गेम-चेंजर

5 मार्च 2026, New Delhi जब जनरेटिव एआई ने पहली बार वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया, तब क्रिप्टो जगत की प्रतिक्रिया काफी सतही और अनुमानित थी। उपयोगिता पर ध्यान देने के बजाय बड़ी संख्या में “एआई टोकन” केवल ट्रेंड...