दिल्ली-NCR में मौसम का बदला मिजाज, हो रही है झमाझम बारिश

दिल्ली-NCR में मौसम का बदला मिजाज, हो रही है झमाझम बारिश, IMD ने इन 3 राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, केरल, कर्नाटक और गोवा के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में 20 सेमी से अधिक बारिश की संभावना है। इसी बीच, महाराष्ट्र के चार जिलों – सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।

15 जुलाई 2024,नई दिल्ली

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार को झमाझम बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि मानसून अब नीचे की ओर खिसकने लगा है और इस सप्ताह के अंत तक तटीय केरल, कर्नाटक और कोंकण गोवा की ओर बढ़ने की संभावना है। IMD ने यह भी कहा है कि इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान है।

महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट के अनुसार, केरल, कर्नाटक और गोवा के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में 20 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है। इस बीच, महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, परभणी, हिंगोली, अमरावती, वर्धा और यवतमाल के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुंबई, ठाणे, पालघर और धुले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े: सोने के धागे से सजा लहंगा: विदाई में चांद जैसी खूबसूरत राधिका का रॉयल दुल्हनिया लुक

केरल के कई शहरों में अलर्ट जारी

उधर, IMD ने सोमवार को केरल के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड के लिए रेड अलर्ट और एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड और वायनाड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और आंधी के कारण केरल के छह जिलों में स्कूल और कॉलेज 15 जुलाई को बंद रहेंगे।

दिल्ली के लिए कोई अलर्ट नहीं

IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया, “मानसून आज से नीचे की ओर बढ़ रहा है। हम आने वाले दिनों के लिए तटीय कर्नाटक, केरल और कोंकण गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी कर रहे हैं, जहां 20 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है और दिल्ली के लिए कोई अलर्ट नहीं है।”

यह भी पढ़े: इटाढ़ी किसान उत्पादक कंपनी ने कृषि उत्पादों के क्षेत्र में बिहार को दिलाई एक खास पहचान

More From Author

अचीविया एजुकेशन

अचीविया एजुकेशन चला रहा है रिश्वतखोरी का रैकेट, प्रैक्टिकल अंकों के लिए स्टूडेंट्स से मांगे जा रहे 6500 रुपए, नहीं देने पर फेल कराने की दी जा रही धमकी

हाउसवेज़ और होम एप्लायंसेज़ व्यापार मेला, "वाइब्रेंट इंडिया 2024

भारत का सबसे बड़ा एकीकृत हाउसवेज़ और होम एप्लायंसेज़ व्यापार मेला, “वाइब्रेंट इंडिया 2024” का 19 जुलाई से 21 जुलाई 2024 तक यशोभूमि, द्वारका, दिल्ली में होगा आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारत में बदलती एजेंट अर्थव्यवस्था: एआई और क्रिप्टो कैसे बन रहे हैं गेम-चेंजर

5 मार्च 2026, New Delhi जब जनरेटिव एआई ने पहली बार वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया, तब क्रिप्टो जगत की प्रतिक्रिया काफी सतही और अनुमानित थी। उपयोगिता पर ध्यान देने के बजाय बड़ी संख्या में “एआई टोकन” केवल ट्रेंड...