जया मिश्रा को संविधान रत्न अवार्ड सहित शिक्षा और प्रशासन क्षेत्र के नेताओं को सम्मानित किया गया

जया मिश्रा को संविधान रत्न अवार्ड सहित शिक्षा और प्रशासन क्षेत्र के नेताओं को सम्मानित किया गया

मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार विजेताओं की उपलब्धियों की सराहना की और प्रेरक बताया

नई दिल्ली: भारत मंच द्वारा आयोजित संविधान रत्न अवार्ड समारोह 23 नवंबर को कांस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जया मिश्रा सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा, प्रशासन, पुलिस, कानूनी क्षेत्र और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों की उपस्थिति रही।

इस समारोह के मुख्य अतिथि भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस केजी बालाकृष्णन, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के पूर्व प्रेसिडेंट डॉक्टर सी.के. खन्ना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अतिथियों ने सम्मानितों के योगदान की सराहना की और समाज में उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।

भारत मंच संस्था के चेयरपर्सन डॉक्टर एम.ए. खान ने कहा कि संविधान सर्वोपरि है और भारत का संविधान देश की आत्मा है। उन्होंने सभी से इस संविधान का पालन करने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह का उद्देश्य संविधान दिवस के महत्व को उजागर करना और देशभर के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना था।

भारत मंच ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि इस मंच के माध्यम से उन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है, जो देश में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं और संविधान का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान रत्न अवार्ड से यह संदेश भी जाता है कि समाज में उत्कृष्ट योगदान की सराहना होना चाहिए।

इस समारोह में सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में जया मिश्रा, ACP संदीप मल्होत्रा (दिल्ली पुलिस), एडवोकेट काजल सेहरावत और श्री अजय गुप्ता (वाइस प्रेसिडेंट, द्वारका डिस्ट्रिक्ट, विश्व हिंदू परिषद) शामिल थे। कार्यक्रम के सहयोगियों में आदित्य केयर फाउंडेशन, बी लाउड मीडिया, रुद्रा इवेंट्स और अंजलि कंबोज शामिल रहे।

More From Author

क्रिस्टु महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन; पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस हुए शामिल, नई पुस्तक का किया लोकार्पण

व्यापार से प्रशिक्षण तक एक प्लेटफॉर्म: NIRDC का इनडऐप एमएसएमई के लिए गेम-चेंजर

क्रिस्टु महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन; पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस हुए शामिल, नई पुस्तक का किया लोकार्पण

क्रिस्टु महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन; पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस हुए शामिल, नई पुस्तक का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

क्रिप्टो अब केंद्र में: एशिया-ओशिनिया की नई लाइसेंसिंग और गवर्नेंस नीति

सख्त लेकिन खुले नियम: सिंगापुर और खाड़ी देश नवाचार के लिए अवसर देते हुए गवर्नेंस और पूंजी मानक मजबूत कर रहे हैं नई दिल्ली: क्रिप्टो पर एशिया और ओशिनिया की चर्चा अब नए मोड़ पर है। नीति-निर्माता यह तय करने...