महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का हार्ट अटैक से निधन

शुक्रवार 23 फरवरी 2024 13:23

महाराष्ट्र: शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का निधन हो गया है. उन्होंने 86 वर्ष की आयु में शुक्रवार तड़के 3.02 बजे हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली. 21 फरवरी को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आईसीयू में डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थी. शुक्रवार तड़के 3.02 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.मनोहर जोशी का शव दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन करने रखा जाएगा. दोपहर 2 बजे उनकी शवयात्रा यात्रा शुरू होगी. राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

पीएम मोदी ने भी मनोहर जोशी के निधन पर दुख जताया है. पीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,  ‘श्री मनोहर जोशी जी के निधन से दुखी हूं. वह एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने वर्षों तक सार्वजनिक सेवा की और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए. केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया. लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने हमारी संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक जीवंत और सहभागी बनाने का प्रयास किया.उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. ओम शांति…..

More From Author

मोदी सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में FDI नीति में संशोधन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

ब्रिटेन की नई क्रिप्टो नीति से भारत को मिला बड़ा संकेत

नई दिल्ली, 25 मई 2026 ब्रिटेन ने क्रिप्टो को लेकर अपने रवैये में बड़ा बदलाव किया है। जिसे कभी जोखिम भरा और अस्थिर क्षेत्र माना जाता था, अब उसे मुख्यधारा की वित्तीय व्यवस्था में शामिल किया जा रहा है। ब्रिटेन...