धौलपुर से जुड़ा हाईकोर्ट फर्जीवाड़ा मामला: फर्जी FIR से लेकर जाली दस्तावेज तक की पूरी साजिश बेनकाब, तीन गिरफ्तार

धौलपुर से जुड़ा हाईकोर्ट फर्जीवाड़ा मामला: फर्जी FIR से लेकर जाली दस्तावेज तक की पूरी साजिश बेनकाब, तीन गिरफ्तार

धौलपुर ,31 जुलाई 2025

प्रयागराज पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो हाईकोर्ट में जाली दस्तावेजों और फर्जी हस्ताक्षरों के सहारे केस को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। यह गिरोह राजस्थान के धौलपुर से जुड़ा है, जहां से इस साजिश की शुरुआत हुई थी। गिरफ्तार लोगों में संजीव गौड़, उनकी पत्नी अराधना गौड़ और राजेश कुमार शामिल हैं। इन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक हेल्थकेयर कंपनी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज पेश करने, झूठी FIR दर्ज करवाने और अदालत को भ्रमित करने का आरोप है।

नोएडा की हेल्थकेयर कंपनी की शिकायत पर प्रयागराज के कैंट थाने में FIR दर्ज हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने न सिर्फ हाईकोर्ट में फर्जी दस्तावेज दिए, बल्कि धौलपुर के थानों में तीन झूठी FIR भी दर्ज करवाई थीं, जो बाद में गलत साबित हुईं।

धौलपुर से जुड़ा हाईकोर्ट फर्जीवाड़ा मामला: फर्जी FIR से लेकर जाली दस्तावेज तक की पूरी साजिश बेनकाब, तीन गिरफ्तार

गिरोह का एक सदस्य राजेश कुमार खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर अदालत में फर्जी वकालतनामा दाखिल कर चुका था। इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने नकली दस्तावेज, फर्जी मोबाइल नंबर और गलत पहचान का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इन तीनों को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

धौलपुर से जुड़ी इस साजिश ने यह दिखा दिया है कि कैसे कुछ लोग कानूनी प्रक्रियाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लेकिन प्रयागराज पुलिस की सतर्कता से यह फर्जीवाड़ा सामने आ गया। अब पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, और कानून से खेलने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।

More From Author

"नन्हे गणितज्ञ" मीज़ान को मिला एक्सीलेंस अवॉर्ड, डॉन बॉस्को स्कूल में बजी तालियाँ

“नन्हे गणितज्ञ” मीज़ान को मिला एक्सीलेंस अवॉर्ड, डॉन बॉस्को स्कूल में बजी तालियाँ

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बिजनेस आइकॉन अवॉर्ड्स 2025 में मीडिया, जनसंपर्क और उद्योग जगत के अग्रणी बदलावकर्ताओं को किया सम्मानित

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बिजनेस आइकॉन अवॉर्ड्स 2025 में मीडिया, जनसंपर्क और उद्योग जगत के अग्रणी बदलावकर्ताओं को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है?

नई दिल्ली: भारत ने क्रिप्टो पर टैक्स के नियम इसलिए बनाए थे ताकि लेनदेन की जानकारी सरकार तक पहुंचे और क्रिप्टो से होने वाली कमाई पर टैक्स वसूला जा सके। आयकर अधिनियम, 2025 की धारा 393(1) के तहत, तय शर्तों...