जीतन राम मांझी से मिले डॉ. भार्गव मल्लप्पा, कौशल संस्थानों का दिया न्योता

जीतन राम मांझी से मिले डॉ. भार्गव मल्लप्पा, कौशल संस्थानों का दिया न्योता

नई दिल्ली: अखिल सेवक समाज परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी से नई दिल्ली में मुलाकात की। बैठक के दौरान कौशल विकास, युवा रोजगार और उद्यमिता से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. मल्लप्पा ने मंत्री को दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में संचालित कौशल विकास संस्थानों का दौरा करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों में युवाओं को व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें रोजगार, स्वरोजगार तथा उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार और जमीनी स्तर पर काम करने वाले संगठनों के बीच बेहतर सहयोग जरूरी है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को अपनी क्षमता विकसित करने और आजीविका के नए अवसर हासिल करने में मदद मिल सकती है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इन प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे कौशल विकास संस्थानों का दौरा कर वहां प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से बातचीत करने और संस्थानों के कामकाज को करीब से समझने का प्रयास करेंगे।

बैठक में युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने को लेकर संभावित सहयोग पर भी चर्चा हुई।

More From Author

SEZ-गैर SEZ भूमि मामला: दस्तावेज सामने लाने की उठी मांग

SEZ-गैर SEZ भूमि मामला: दस्तावेज सामने लाने की उठी मांग

डिजिटल डॉलर में लोग क्यों बढ़ा रहे हैं बचत! सरकारों की इसपर पैनी नज़र

डिजिटल डॉलर में लोग क्यों बढ़ा रहे हैं बचत! सरकारों की इसपर पैनी नज़र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

डिजिटल डॉलर में लोग क्यों बढ़ा रहे हैं बचत! सरकारों की इसपर पैनी नज़र

नई दिल्ली: कल्पना कीजिए कि किसी देश में हर साल कीमतें तेजी से बढ़ रही हों और स्थानीय मुद्रा की कीमत लगातार गिर रही हो। अगर आज 100 रुपये में उतना सामान नहीं खरीदा जा सकता, जितना कल खरीदा जा...