सफदरजंग अस्पताल की पूर्व छात्रा डॉ. रिया वर्मा ने साइकेट्री में हासिल किया पहला स्थान

सफदरजंग अस्पताल से मनोरोग चिकित्सा में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली डॉ. रिया वर्मा को प्रथम स्थान हासिल करने पर उपराष्ट्रपति ने स्वर्ण पदक दिया

नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान की डॉ. रिया वर्मा ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मनोरोग चिकित्सा (साइकेट्री) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पदक प्रदान किया।

डॉ. रिया वर्मा ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से मनोरोग चिकित्सा में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी पेशेवर यात्रा जारी रखी और वर्तमान में जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के मनोरोग विभाग में वरिष्ठ रेजिडेंट के तौर पर कार्यरत हैं।

डॉ. रिया वर्मा, डॉ. बिजेंद्र कुमार और डॉ. शांता मीणा की सुपुत्री हैं। साइकेट्री में पहला स्थान प्राप्त करना उनकी पढ़ाई के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर मेहनत को दर्शाता है।

उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके शैक्षणिक सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में भी एक अहम कदम है।

More From Author

मातृभाषा डॉट कॉम का दशक उत्सव, हिंदी के विकास में भारतीय भाषाओं की भूमिका पर चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय ग्राहकों को सेवाएं देने वाली विदेशी कंपनियों के लिए भारत में रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव

नई दिल्ली: भारत में ज्यादातर लोगों को रोजाना इस्तेमाल होने वाली डिजिटल सेवाएं भारतीय ही लगती हैं। फोन पर ऐप, रुपये में भुगतान और यूपीआई से पैसे भेजने की सुविधा, सब कुछ स्थानीय बाजार जैसा लगता है। लेकिन इनमें से...