नई दिल्ली: MERI जनकपुरी ने 2026 बैच के नए छात्रों के स्वागत के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन के साथ संस्थान के 31वें बैच की शुरुआत हुई। ओरिएंटेशन के माध्यम से छात्रों को MERI के शैक्षणिक वातावरण, फैकल्टी, कैंपस इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्र विकास कार्यक्रमों और करियर की संभावनाओं से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम के पहले दिन BBA और MBA के नवप्रवेशी छात्रों ने हिस्सा लिया। वहीं, दूसरे दिन BCA, B.Com. और BA (JMC) के छात्रों के लिए विशेष ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत MERI Group of Institutions के Vice President प्रो. (डॉ.) ललित अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने नए छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के विकास और भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा संस्थान की ओर से उपलब्ध अवसरों का भरपूर लाभ उठाने की सलाह दी।
प्रो. अग्रवाल के अनुसार, संस्थान की गतिविधियों में भागीदारी छात्रों को बेहतर सीखने का अनुभव प्रदान करती है और उनके आत्मविश्वास के साथ व्यक्तिगत तथा पेशेवर विकास को भी गति देती है।
MERI ओरिएंटेशन में स्पेस स्टडीज और प्रोफेशनल डेवलपमेंट पर रहा फोकस
लेफ्टिनेंट जनरल PJS पन्नू (सेवानिवृत्त) ने छात्रों को संबोधित करते हुए MERI के Department of Space Studies की विभिन्न संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने स्पेस साइंस सहित इससे जुड़े उभरते क्षेत्रों में करियर की बढ़ती संभावनाओं पर चर्चा की और छात्रों को इन क्षेत्रों में सीखने के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।
मेजर जनरल मनजीत सिंह मोखा ने MERI में छात्रों के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों और गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने छात्रों से अपने प्रोफेशनल स्किल्स को मजबूत करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और संस्थान की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
उन्होंने Department of Space Studies, Certificate Programmes और NCC के माध्यम से मिलने वाले अवसरों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे छात्रों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और पेशेवर कौशल को मजबूती मिलती है।
MERI ओरिएंटेशन में ग्लोबल लर्निंग और इंटरनेशनल एजुकेशन पर जोर
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रमाकांत द्विवेदी ने MERI Centre for International Education की गतिविधियों और विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के बढ़ते महत्व से अवगत कराते हुए ग्लोबल एक्सपोजर हासिल करने और वैश्विक स्तर पर उपलब्ध सीखने के अवसरों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने व्यापक पेशेवर दृष्टिकोण विकसित करने को आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान छात्रों को MERI की अकादमिक व्यवस्था, कैंपस सुविधाओं, फैकल्टी और छात्र विकास कार्यक्रमों की भी जानकारी प्रदान की गई।
कॉलेज से आगे एक कम्युनिटी का हिस्सा हैं छात्र’, MERI डीन ने नए बैच को किया प्रेरित
MERI की डीन प्रो. (डॉ.) दीपशिखा कालरा ने नए छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें संस्थान के शैक्षणिक वातावरण का सक्रिय हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अकादमिक के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “आपने सिर्फ एक कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है, बल्कि आप एक माहौल और एक कम्युनिटी का हिस्सा बने हैं।”
उन्होंने नए छात्रों का परिचय फैकल्टी सदस्यों से कराया और ओरिएंटेशन कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन किया।
दो दिवसीय कार्यक्रम में संस्थान के कई पूर्व छात्र और सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। 18 अगस्त को संपन्न हुए कार्यक्रम के दौरान नए छात्रों को MERI के अकादमिक, प्रोफेशनल और एक्स्ट्रा-करीकुलर अवसरों के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान की गई।