गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष आयोजन, गुरु का लंगर के माध्यम से समाज सेवा और भाईचारे को बढ़ावा

नई दिल्ली: गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रीत विहार स्थित अपने कार्यालय परिसर में गुरु का लंगर आयोजित किया, जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने गुरु साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में ट्रांस यमुना विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार भूपेंद्र सिंह भुल्लर, ऑल इंडिया ट्रेडर्स फेडरेशन के अध्यक्ष सरदार गुरचरण सिंह राजू, निगम पार्षद रमेश गर्ग, पूर्व निगम पार्षद रवि शर्मा, सरदार गुरजीत सिंह साहनी, झंकार ग्रुप्स के चेयरमैन महेश कपूर, हीरा स्वीट्स के प्रोपराइटर पारस शर्मा, एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी तथा सरदार गुरनीत सिंह सिक्का सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं संरक्षक सरदार गुरिंदर सिंह सिक्का ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का बलिदान मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सेवा भावना की रक्षा के लिए दिया गया एक अमर संदेश है। उन्होंने कहा कि आज के समय में गुरु साहिब के आदर्श समाज को एकजुट करने और सद्भाव को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन साहस, सहिष्णुता और मानव कल्याण का अद्वितीय उदाहरण है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि गुरु साहिब का संदेश समाज को प्रेम, एकता और परोपकार की राह दिखाता है। वहीं पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करने और नई पीढ़ी तक महान गुरुओं के आदर्श पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में सेवा, श्रद्धा और सामुदायिक सहभागिता का वातावरण देखने को मिला।

अंत में सरदार गुरिंदर सिंह सिक्का ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा करता रहेगा।

More From Author

29 साल पहले आज ही के दिन...रतीय क्रिकेट की तस्वीर

29 साल पहले आज ही के दिन लॉर्ड्स में गूंजा था ‘दादा’ का बल्ला, डेब्यू सेंचुरी ने बदल दी थी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

डॉलर से जुड़े स्टेबलकॉइन्स का भविष्य: दुनिया की वित्तीय व्यवस्था कैसे बदल सकती है?

नई दिल्ली: हाल ही में 14 मई को अमेरिकी सीनेट की बैंकिंग समिति ने ‘डिजिटल एसेट मार्केट क्लैरिटी एक्ट’ को हरी झंडी दी। इसके साथ ही अमेरिका क्रिप्टो बाजार के लिए अपना पहला व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने के करीब...