नई दिल्ली: मेगास्टार Chiranjeevi अपनी 158वीं फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। निर्देशक बॉबी कोल्ली (के.एस. रविंद्र) के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले 2023 में रिलीज हुई उनकी फिल्म वाल्टेयर वीरय्या ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इस फिल्म ने दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा के साथ रोमांचित करने वाली है।
हाल ही में Chiranjeevi ने Mega158 के लिए अपना लुक पूरी तरह तैयार कर लिया है। इसकी पुष्टि डायरेक्टर बॉबी कोल्ली ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके बताया मेगास्टार का लुक अब फाइनल हो चुका है और वे शूटिंग शुरू करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस अपडेट ने फैंस को और ज्यादा उत्साहित कर दिया है।
ये भी पढ़े- ‘मेरे पास डेटिंग के लिए टाइम नहीं है’ मृणाल ठाकुर ने लव लाइफ पर किया खुलासा
निर्माता KVN प्रोडक्शंस भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है। टीम जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक घोषणा करने वाली है।
फिल्म में क्या है खास?
Mega158 को एक पावरफुल एक्शन एंटरटेनर फिल्म को तौर पर देखा जा रहा है। Bobby Kolli ने कहानी को Chiranjeevi के स्टाइल और पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखकर लिखा है, जिसमें मास एलिवेशन, इंटेंस एक्शन सीक्वेंस और दमदार डायलॉग्स की भरमार होने की उम्मीद है। पहली फिल्म की सफलता के बाद इस बार भी दोनों की जोड़ी कुछ नया करने के लिए तैयार है।
फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है। पूरी कास्ट की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह प्रोजेक्ट बड़े स्केल पर बनाया जाए रहा है। पहले कुछ अफवाहें थी कि इस फिल्म में अनिल कपूर भी शामिल हो सकते है, लेकिन बाद इन अफवाहों को खारी कर दिया गया था।
फैंस का इंतजार जल्द ही होगा खत्म
चिरंजीवी के फैंस लंबे समय से मेगास्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे है। अब लुक टेस्ट पूरा होने का यह अपडेट उन्हें उम्मीद दे रहा है कि जल्द ही शूटिंग शुरू हो जाएगी और फिल्म की रिलीज की ओर बढ़ते कदम दिखाई देंगे।
KVN प्रोडक्शंस की टीम ने भी संकेत दिया है कि मुहूर्त और शूटिंग से जुड़ी ताजा जानकारी बहुत जल्द शेयर की जाएगी। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो यह 2026 की सबसे चर्चित तेलुगु फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।
Mega158 चिरंजीवी की फैन फॉलोइंग को देखते हुए एक बड़ा कमर्शियल प्रोजेक्ट माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें Bobby Kolli और Chiranjeevi की इस नई जोड़ी पर टिकी हुई हैं कि वे अपनी पिछली सफलता को कैसे आगे बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़े- ‘Verity’ Trailer: जहां सच्चाई और पागलपन के बीच की रेखा हो जाती है धुंधली