‘सैयारा’ के रोमांटिक हीरो अब एक्शन अवतार में, अली अब्बास जफर के साथ यशराज फिल्म्स की हाई-ऑक्टेन एक्शन-रोमांस की शूटिंग शुरू, 2027 रिलीज को लेकर बढ़ी फैंस की उत्सुकता।
नई दिल्ली: बॉलीवुड के उभरते अभिनेता Ahaan Panday अपने करियर के दूसरे बड़े प्रोजेक्ट के साथ एक नए अंदाज़ में नजर आने वाले हैं। पहली फिल्म ‘Saiyaara’ से पहचान बनाने के बाद अब वह एक हाई-एनर्जी एक्शन-रोमांस फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। इस बार उनका साथ दे रहे हैं चर्चित निर्देशक Ali Abbas Zafar, जो बड़े बजट और हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
फिल्म की शूटिंग मार्च के आखिरी सप्ताह में Aditya Chopra के स्टूडियो मुंबई में शुरू हो चुकी हैं। शुरुआती शेड्यूल भारत में पूरा किया जाएगा, जिसके बाद टीम अगले शूट के लिए यूके रवाना होगी। यह प्रोजेक्ट Yash Raj Films के बैनर तले बन रहा है, जिससे अहान का इस प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ाव और मजबूत होता नजर आ रहा हैं।
एक्शन और रोमांस का नया कॉम्बिनेशन
इस फिल्म में अहान का किरदार पहले से काफी अलग होगा। जहां ‘सैयारा’ में उन्होंने एक सॉफ्ट और इमोशनल इमेज पेश की थी, वहीं इस बार वे एक सख्त, एक्शन-ओरिएंटेड लुक में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ Sharvari Wagh लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि Aishwarya Thackeray अहम किरदार निभाती दिखेंगी।
निर्देशक अली अब्बास जफर का मानना है कि अहान में एक ऐसे कलाकार की काबिलियत है, जो रोमांस और एक्शन दोनों को संतुलित तरीके से निभा सकता हैं। उनका कहना है कि आज का हीरो सिर्फ भावनात्मक नहीं, बल्कि मजबूत और प्रभावशाली भी होना चाहिए और यही बदलाव इस फिल्म में दिखेगा।
नए लुक ने बढ़ाया क्रेज, रिलीज का इंतजार
‘Saiyaara’ की सफलता के बाद अहान को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा हैं। अब इस नए प्रोजेक्ट के जरिए वे खुद को एक अलग जॉनर में साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले कुछ महीनों तक चलेगी और इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता हैं।
सोशल मीडिया पर भी अहान के नए लुक और ट्रेनिंग को लेकर चर्चा तेज है। फैंस उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और फिल्म के पहले लुक का इंतजार कर रहे हैं।