India AI Impact Summit 2026: Day 1 में डिजिटल बिहार का विजन दुनिया के सामने

India AI Impact Summit 2026: Day 1 में डिजिटल बिहार का विजन दुनिया के सामने

भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 के Day 1 पर बिहार की दमदार भागीदारी, निवेश और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर जोर।

नई दिल्ली: 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit & Expo 2026 में बिहार की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भव्य आयोजन का उद्घाटन किया। बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने पवेलियन का निरीक्षण कर प्रदर्शित योजनाओं की जानकारी ली।

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने स्टॉलों का दौरा किया। इस दौरान आईटी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह (आईएएस) और विशेष सचिव अरविन्द कुमार चौधरी भी उपस्थित थे।

उद्योग विभाग, बिहार सरकार सचिव और स्थानिक आयुक्त, बिहार भवन, श्री कुंदन कुमार ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार की भागीदारी हमारे लिए गर्व का विषय है। आने वाले वर्षों में उद्योग और तकनीक के क्षेत्र में बिहार निवेश के लिए एक मजबूत गंतव्य के रूप में उभरेगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल राज्य की सकारात्मक छवि बनती है, बल्कि देश-विदेश के निवेशकों को भी बिहार की संभावनाओं से परिचित होने का अवसर मिलता है।”

आईटी विभाग, बिहार सरकार सचिव श्री अभय कुमार सिंह ने बताया, “बिहार डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।”

गौरतलब है कि बिहार पवेलियन का उद्घाटन मंगलवार को राज्य के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के माननीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के माननीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह करेंगे। बिहार से माननीय सांसदगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

भारत AI इम्पैक्ट समिट एवं एक्सपो 2026 में बिहार पवेलियन भारत मंडपम के हॉल 5-F में स्टॉल संख्या 8 और 12 पर स्थापित किया गया है।

More From Author

दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह ने डीजीपी चंडीगढ़ डॉ. सागर प्रीत हुड्डा को राष्ट्रपति पदक मिलने पर दी बधाई

दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह ने डीजीपी चंडीगढ़ डॉ. सागर प्रीत हुड्डा को राष्ट्रपति पदक मिलने पर शुभकामनाएं दीं

“बिल गेट्स को तुरंत निर्वासित किया जाए” — डॉ. के.ए. पॉल ने प्रधानमंत्री से की कार्रवाई की मांग, अनुच्छेद 14 का दिया हवाला

“बिल गेट्स को तत्काल डिपोर्ट किया जाए” — डॉ. के.ए. पॉल ने पीएम से कार्रवाई की गुहार, अनुच्छेद 14 का उल्लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय यूजर्स तक पहुंच रहे ऑफशोर क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स, FATF ने उठाए नियामक खामियों पर सवाल

नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026 दुनिया भर में वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) क्षेत्र तेजी से फैल रहा है और इसे सबसे इनोवेटिव क्षेत्रों में गिना जा रहा है। लेकिन इस विस्तार के साथ कई चुनौतियाँ भी सामने आई हैं, जैसे...