ज्योतिषाचार्य डॉ. शेष नारायण वाजपेयी की भविष्यवाणी हुई सही

ज्योतिषाचार्य डॉ. शेष नारायण वाजपेयी की भविष्यवाणी हुई सही

प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए ईमेल में 1 से 19 मई के बीच कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी की दी गई थी चेतावनी

ज्योतिषाचार्य डॉ. शेष नारायण वाजपेयी ने 4 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय को एक ईमेल भेजा था, जिसमें उन्होंने 1 मई से 19 मई 2025 के बीच कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई थी। यह भविष्यवाणी अब सही साबित हो चुकी है। डॉ. वाजपेयी ने अपने विश्लेषण में प्राकृतिक और पर्यावरणीय बदलावों को ध्यान में रखते हुए बताया था कि देश में महामारी की एक नई लहर उठ सकती है।

अपने ईमेल में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा था, “1 मई 2025 से महामारीजनित संक्रमण अत्यंत तेजी से बढ़ने लगेगा और संभव है कि यह कोरोना महामारी जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न करे।”

ज्योतिषाचार्य डॉ. शेष नारायण वाजपेयी

प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए पत्र में डॉ. वाजपेयी ने यह भी बताया था कि 17 सितंबर 2024 से ही स्वास्थ्य संकट के संकेत मिलने लगे थे। उन्होंने सरकार से समय रहते सतर्क होकर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया था।

यह पहली बार नहीं है जब डॉ. वाजपेयी ने कोरोना जैसी महामारी के संदर्भ में पूर्व चेतावनी दी हो। वर्ष 2019-20 में भी उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को मेल भेजकर कोरोना महामारी के खतरे के बारे में आगाह किया था, जो बाद में सच साबित हुई।

अब जब मई के महीने में कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है, तब डॉ. शेष नारायण वाजपेयी की यह पूर्वानुमान और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि भविष्य में ऐसी चेतावनियों को गंभीरता से लें ताकि समय पर आवश्यक सावधानियां बरतकर देश की जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके।

More From Author

HRDS INDIA की एस एस स्नेहा बनी सिल्वर विजेता, टोक्यो 2025 की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी हासिल किया योग्‍यता

HRDS INDIA की एस एस स्नेहा बनी सिल्वर विजेता, टोक्यो 2025 की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी हासिल किया योग्‍यता

वारविक विश्वविद्यालय ने दिल्ली में मनाई वैश्विक प्रभाव की 60वीं वर्षगांठ, पूर्व छात्र ममता मारासिनी रहे आकर्षण का केंद्र

वारविक विश्वविद्यालय ने दिल्ली में मनाई वैश्विक प्रभाव की 60वीं वर्षगांठ, पूर्व छात्र ममता मारासिनी रहे आकर्षण का केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय यूजर्स तक पहुंच रहे ऑफशोर क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स, FATF ने उठाए नियामक खामियों पर सवाल

नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026 दुनिया भर में वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) क्षेत्र तेजी से फैल रहा है और इसे सबसे इनोवेटिव क्षेत्रों में गिना जा रहा है। लेकिन इस विस्तार के साथ कई चुनौतियाँ भी सामने आई हैं, जैसे...