“दिल्ली-NCR: प्रदूषण और मौसम की बेदर्दी, कोहरा और ठंड का दौर शुरू”


“दिल्ली-एनसीआर: बूंदाबांदी, तेज हवाएं और कोहरे की संभावना”

9 नवंबर 2023 नई दिल्ली

राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में 13 नवंबर को कोहरा बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। 10 नवंबर को एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। 11 और 12 नवंबर को हवाओं की गति तेज रहेगी। अगले छह से सात दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास हो सकता है।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमाान 15.1 डिग्री था, जो भी सामान्य से अधिक था। पूरे दिन धुंएं की परत बनी रही, जिससे विजिबिलिटी भी कम रही।

अब गुरुवार को पूर्वानुमान है कि आंशिक रूप से बादल बने रहेंगे। सुबह कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। 10 नवंबर को भी एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बूंदाबांदी हो सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक हो सकता है।

इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। हवाएं ठंडी हो जाएंगी। 11 और 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री तक हो सकता है। 13 और 14 नवंबर को तापमान में और कमी आएगी। मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक हो सकता है।

More From Author

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के मुनाफ़े में 150% इजाफ़ा, कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही के रिपोर्ट में बताया

नायब सैनी का फरीदाबाद में जोरदार स्वागत, जिम्मेदारी का दिया वायदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय यूजर्स तक पहुंच रहे ऑफशोर क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स, FATF ने उठाए नियामक खामियों पर सवाल

नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026 दुनिया भर में वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) क्षेत्र तेजी से फैल रहा है और इसे सबसे इनोवेटिव क्षेत्रों में गिना जा रहा है। लेकिन इस विस्तार के साथ कई चुनौतियाँ भी सामने आई हैं, जैसे...