27 दिसंबर 2024 , नई दिल्ली
मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मक्की का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। आतंकी संगठन के राजनीतिक और वित्तीय मामलों में मक्की की महत्वपूर्ण भूमिका थी। वह हाफिज सईद का रिश्तेदार होने के साथ-साथ संगठन की टेरर फंडिंग का मुख्य चेहरा भी था।
मक्की को संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने ग्लोबल आतंकी घोषित किया था। उसका नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 ISIL (दा’एश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची में दर्ज था। इस सूची में शामिल किए जाने के बाद उसकी संपत्तियां सील कर दी गई थीं, यात्रा पर रोक लगा दी गई थी, और हथियार रखने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।
लश्कर-ए-तैयबा में मक्की संगठन के राजनीतिक विंग का नेतृत्व करता था। इसके अलावा, वह जमात-उद-दावा का प्रमुख और लश्कर के विदेशी संबंध विभाग का भी हेड था। भारत में कई आतंकी हमलों में उसकी सीधी संलिप्तता मानी जाती थी।
Leave a Reply