जेल Nail Extension हाथों को खूबसूरत लुक देते हैं, लेकिन लगातार और गलत तरीके से कराने पर ये नाखूनों की ग्रोथ से लेकर क्यूटिकल्स तक को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
18 नवंबर 2025, नई दिल्ली
आजकल फैशन के दौर में खूबसूरत नाखूनों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। खासकर जेल Nail Extension महिलाओं में बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। ये नाखूनों को लम्बा, आकर्षक और बेहद स्टाइलिश लुक देते हैं। लेकिन जितना अच्छा इनका नतीजा दिखता है, उतने ही इसके कुछ छिपे हुए नुकसान भी हैं, जिनके बारे में जानना बेहद जरूरी है।
अगर आप भी नियमित रूप से जेल Nail Extension करवाती हैं या फिर करवाने का प्लान कर रही हैं, तो पहले इनके साइड इफेक्ट्स समझना बेहद ज़रूरी है ताकि आप अपने नाखूनों की लंबी अवधि तक सुरक्षा कर सकें।
1. नाखूनों की प्राकृतिक ग्रोथ पर असर
लंबे समय तक जेल नेल्स का इस्तेमाल नाखूनों की नेचुरल ग्रोथ को बाधित कर सकता है। नाखूनों को हवा और पोषण नहीं मिल पाता, जिससे उनका बढ़ना धीमा पड़ जाता है या बिल्कुल रुक जाता है। कई महिलाएं महीनों तक एक्सटेंशन लगाए रखती हैं, जो नाखूनों के विकास को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
2. बढ़ जाता है बैक्टीरियल इंफेक्शन का जोखिम
अगर जेल Nail Extension सही तरीके से अप्लाई न किए जाएं या उन्हें लंबे समय तक हटाया न जाए, तो नाखूनों के नीचे नमी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इससे फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जो दर्द, सूजन और बदबू जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए इन्हें हमेशा प्रशिक्षित प्रोफेशनल से ही करवाएं।
3. नाखून हो जाते हैं पतले और कमजोर
लगातार एक्सटेंशन लगाने से नाखूनों की सतह पतली होने लगती है। नेचुरल नेल स्ट्रेंथ धीरे-धीरे कम होती है और नाखून बीच से टूटने लगते हैं। अगर आपको जेल नेल पसंद हैं, तो उनमें अंतराल जरूर रखें ताकि नाखून खुद को री-कवर कर सकें।
4. क्यूटिकल्स पर भी पड़ता है बुरा असर
जेल Nail Extension सिर्फ नाखून नहीं, बल्कि क्यूटिकल्स को भी नुकसान पहुंचाते हैं। अप्लाई करते समय इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स और लगातार फाइलिंग क्यूटिकल्स को रूखा, कटावदार और डैमेज कर देती हैं। खराब क्यूटिकल्स आगे चलकर नाखूनों के आकार और स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करते हैं।
यदि आप खूबसूरत नाखून चाहती हैं तो एक्सटेंशन इस्तेमाल तो कर सकती हैं, लेकिन निरंतर और लंबे समय तक इसका उपयोग आपके नेल हेल्थ के लिए सुरक्षित नहीं है। हमेशा कुछ समय का अंतर रखें और नेल केयर को प्राथमिकता दें।
यह भी पढ़े:Dhurandhar ट्रेलर रिलीज: रणवीर सिंह का एक्शन अवतार और अर्जुन रामपाल की…

