विकसित भारत सम्मेलन 2024: सशक्त और समृद्ध भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

विकसित भारत सम्मेलन 2024: सशक्त और समृद्ध भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

11 नवंबर 2024, नई दिल्ली

विकसित भारत मिशन को गति देने के लिए राजधानी में “विकसित भारत सम्मेलन 2024” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनील जे. सिंघी, राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा और नेशनल ट्रेड एंड इंडस्ट्री काउंसिल के ग्लोबल चेयरमैन डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि श्री धन्यकुमार जिन्नप्पा गुंडे , पूज्य गुरु स्वामी श्री त्रिलोकिनाथ, श्री नवीन गुप्ता (अध्यक्ष, हरियाणा स्टेट टैक्स बार एसोसिएशन), श्री शशिकांत शर्मा (चेयरमैन, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ऑफ इंडिया) और श्री आर. एस. गोस्वामी ने देश के विकास में अपने विचार साझा किए और इस मिशन के उद्देश्य की सराहना की।

मुख्य वक्ता श्री सुनील जे. सिंघी ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प का समर्थन करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में भारत विश्व पटल पर एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा। सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि विकसित भारत तभी संभव है जब सभी वर्गों को विकास की मुख्य धारा में समान रूप से शामिल किया जाए।

श्री शशिकांत शर्मा (चेयरमैन, विश्व ब्राह्मण संघ) ने कहा कि सरकार की विकास-उन्मुख नीतियों से भारतीय व्यापार एवं उद्योग में नया जोश है और यह पूरे देश के प्रगति की दिशा में एक सशक्त कदम है। सम्मेलन की एक अन्य महत्वपूर्ण पहल में नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल के अंतर्गत “नेशनल ट्रेड एंड इंडस्ट्री काउंसिल विंग” का उद्घाटन हुआ, जो भारतीय व्यापार और उद्योग को नई दिशा देगा।

सम्मेलन का सफल संचालन श्री गुंजन मेहता और प्रशांत अवस्थी ने किया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने भारत को सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।

इस सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों जैसे श्री के.के. गांधी (अध्यक्ष, आईडीए गुरुग्राम), श्री जगन्नाथ मंगला (अध्यक्ष, जीआईए), श्री अश्वनी शर्मा(पार्षद), विश्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों- वाइस चेयरमैन श्री सुखबीर शर्मा , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री बलबीर शर्मा , युवा अध्यक्ष श्री अंबर स्वामी, सचिव श्री भूदेव शर्मा, महासचिव श्रीमति मीनु शर्मा और श्री विनोद पांडेय, संरक्षक श्री राधेश्याम शर्मा ,प्रखर प्रशांत अवस्थी आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

More From Author

भारत में प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स के लिए नीति मान्यता की वकालत कर रहा है OPAI

भारत में प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स के लिए नीति मान्यता की वकालत कर रहा है OPAI

हर्षवर्धन राणे

अभिनेता हर्षवर्द्धन राणे व अभिनेत्री सांची राय ने इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के ‘लकी ड्रा’ के विजेताओं को 50 लाख के पुरस्कार बांटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारत में बदलती एजेंट अर्थव्यवस्था: एआई और क्रिप्टो कैसे बन रहे हैं गेम-चेंजर

5 मार्च 2026, New Delhi जब जनरेटिव एआई ने पहली बार वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया, तब क्रिप्टो जगत की प्रतिक्रिया काफी सतही और अनुमानित थी। उपयोगिता पर ध्यान देने के बजाय बड़ी संख्या में “एआई टोकन” केवल ट्रेंड...