नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन

राजस्थानी संस्कृति और नवाचार का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 15 नवंबर 2024 –

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बृहस्पतिवार से शुरू हुए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन किया गया। इस वर्ष की थीम “विकसित भारत @ 2047” के अनुरूप राजस्थान पवेलियन को एक नए और आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है। राजस्थान के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने इसका उद्घाटन किया, जिसमें राजस्थान की प्रगति, नवाचार और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया गया है।

श्री पंत ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि मेले की थीम के अनुसार, इस पवेलियन में राज्य की प्रगति और निवेश के अवसरों को प्रमुखता से पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले महीने राजस्थान में होने वाले “राइजिंग राजस्थान समिट – 2024” के प्रति निवेशकों की रुचि बढ़ाने के लिए भी यहां विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे देश-विदेश के व्यापारी और दर्शक राजस्थान में निवेश के अवसरों और योजनाओं की गहराई से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) के प्रबंध निदेशक, श्री नागिक्य गौहिन ने बताया कि इस बार राजस्थान पवेलियन में विभिन्न सरकारी विभागों जैसे रीको, बीआईपी, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन, रूढा, और राजस्थली के उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने दर्शकों से राजस्थान पवेलियन का भ्रमण करने की अपील की, जहां एक ही स्थान पर राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध उत्पाद उपलब्ध हैं।

राजस्थान पवेलियन के निदेशक श्री दिनेश सेठी ने बताया कि इस बार पवेलियन में 23 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें स्थानीय उद्यमियों और कलाकारों द्वारा बनाई गई हस्तशिल्प वस्तुएं जैसे लाख की चूड़ियां, महिलाओं के श्रृंगार आइटम, टेक्सटाइल उत्पाद, और राजस्थानी खानपान शामिल हैं। इसके अलावा, राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम और गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

राजस्थान दिवस का आयोजन 18 नवंबर को
हर साल की तरह इस वर्ष भी 18 नवंबर को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। इस दिन राजस्थानी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जिसमें पारंपरिक संगीत और नृत्य शामिल होगा।

More From Author

हर्षवर्धन राणे

अभिनेता हर्षवर्द्धन राणे व अभिनेत्री सांची राय ने इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के ‘लकी ड्रा’ के विजेताओं को 50 लाख के पुरस्कार बांटे

राजस्थान के लोक कलाकारों ने समां बांधा

अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान दिवस पर साॅंस्कृतिक संध्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारत में बदलती एजेंट अर्थव्यवस्था: एआई और क्रिप्टो कैसे बन रहे हैं गेम-चेंजर

5 मार्च 2026, New Delhi जब जनरेटिव एआई ने पहली बार वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया, तब क्रिप्टो जगत की प्रतिक्रिया काफी सतही और अनुमानित थी। उपयोगिता पर ध्यान देने के बजाय बड़ी संख्या में “एआई टोकन” केवल ट्रेंड...