सूरजकुंड दीपावली मेला समाप्त: मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सम्मानित किया

सूरजकुंड दीपावली मेला समाप्त: मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सम्मानित किया

सूरजकुंड दीपावली मेला समाप्त, मुख्यमंत्री ने प्रतिभागी महिलाओं को सम्मानित किया।

13 नवंबर 2023 फरीदाबाद

सूरजकुंड दीपावली मेला अब समाप्त हो गया है। शुक्रवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि थे। मेला तीन नवंबर को शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर मेले में प्रतिभागी महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। तीज-त्यौहार का उत्सव महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त व समृद्ध करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं।

इससे पहले भी हरियाली तीज उत्सव पर राज्य सरकार की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 50 हजार महिलाओं को एक भाई के रूप में मेरी ओर से कोथलियां दी गई थी। इस कार्यक्रम में भी सभी महिलाओं को एक दीपक, कैलेंडर और अन्य वस्तुएं भेंट स्वरूप की गई हैं। मुख्यमंत्री ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूरजकुंड में पहली बार दीवाली मेला आयोजित किया गया है। इसी प्रकार से एक मेला आज से शुरू होकर 22 जनवरी, 2024 तक भगवान श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या में भी आयोजित होगा।

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उस दिन हम सभी के लिए एक और दीवाली होगी। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बोलते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण मोदी और मनोहर सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक तरक्की को बढ़ावा देने और उनके सामाजिक जीवन को और बेहतर करने के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। महिलाएं समृद्ध होती हैं तो समाज और देश समृद्ध होता है। सरकार ने महिलाओं का सशक्तीकरण कर उन्हें सामाजिक दृष्टि से मजबूत किया है। हर घर में शौचालय बनाना, हर गरीब महिला को एलपीजी कनेक्शन देना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर प्रदान करना, मुद्रा लोन, जन-धन खाते खोलना और स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया गया है। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा व राजेश नागर, हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष अरविंद यादव, पुलिस आयुक्त राकेश आर्य व जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Suditi Raje Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *