क्रिस्टु महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन; पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस हुए शामिल, नई पुस्तक का किया लोकार्पण

Bigg Boss 19: फिनाले से दो हफ्ते पहले लगेगा बड़ा झटका, दो कंटेस्टेंट्स का सफर होगा खत्म

Bigg Boss 19 में फैमिली वीक के बाद वीकेंड का वार गहमागहमी से भरा रहने वाला है। चर्चा है कि इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स की घर से विदाई तय मानी जा रही है।

22 नवंबर 2025, नई दिल्ली

Bigg Boss 19 का मौजूदा हफ्ता ड्रामा, इमोशंस और ट्विस्ट से भरपूर रहा। फैमिली वीक में घरवालों के प्रियजनों ने एंट्री लेकर न सिर्फ सभी कंटेस्टेंट्स को मोटिवेट किया, बल्कि उनके गेम पर भी सीधा फीडबैक दिया। अब जैसे ही फैमिली वीक खत्म हुआ है, शो एक बार फिर एविक्शन की तरफ बढ़ चुका है, जिसका इंतजार दर्शक हर हफ्ते करते हैं।

सलमान खान वीकेंड का वार में हमेशा की तरह घरवालों को रियलिटी चेक देते दिखेंगे। इस बार भी वह कई सदस्यों पर सख्ती दिखाते नजर आएंगे, खासकर अमाल मलिक पर, जिनकी पिछले दिनों की हरकतों ने शो में खूब चर्चा बटोरी।

दो कंटेस्टेंट्स की घर से विदाई की चर्चा तेज

सूत्रों के मुताबिक, ग्रैंड फिनाले में दो हफ्ते बाकी होने के चलते मेकर्स इस सप्ताह डबल एविक्शन की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो वोटिंग ट्रेंड सामने आ रहे हैं, उनमें कुनिका सदानंद, मालती चाहर और तान्या मित्तल सबसे नीचे बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Health Tips: दिनचर्या की छोटी-छोटी गलतियां बढ़ा सकती हैं महिलाओं में cervical cancer का खतरा—जानें कैसे बचें इस गंभीर बीमारी से

Bigg Boss से जुड़े कई अपडेट पेजेज का दावा है कि कुनिका सदानंद का सफर समाप्त हो चुका है। वहीं मालती चाहर भी वोटिंग में पिछड़ती दिख रही हैं, जिससे उनके बाहर होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। यूजर्स भी इस संभावित एविक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कुछ लोग कुनिका के बाहर होने पर राहत जताते दिखे, जबकि कुछ का कहना है कि तान्या या फरहाना को इस हफ्ते घर से बाहर जाना चाहिए था।

अमाल मलिक पर सलमान की सख्त नाराज़गी

इधर वीकेंड का वार में सलमान खान की नाराज़गी का सामना अमाल मलिक को करना पड़ेगा। पिछले हफ्ते गौरव के कैप्टन बनने पर अमाल ने बिग बॉस को बायस्ड कहा था और शो को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की थी। इतना ही नहीं, वीकेंड का वार के दौरान उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ भी बदतमीजी की, जिसके बाद अब सलमान की कड़ी फटकार का उन्हें सामना करना पड़ेगा।

सलमान reportedly यह तक कहते दिखेंगे कि अगर मौका होता तो वे अमाल को शो से बाहर करवा देते।

फिनाले नजदीक, मुकाबला और भी रोमांचक

डबल एविक्शन की खबर ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। वहीं घर के अंदर भी माहौल काफी तनावपूर्ण है, क्योंकि हर सदस्य अब फिनाले की रेस में बना रहना चाहता है। आने वाले एपिसोड्स में कौन शो में टिक पाएगा और किसे अलविदा कहना पड़ेगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़े: Sonam Kapoor का सरप्राइज़ अनाउंसमेंट—स्टाइलिश अंदाज़ में शेयर किया मदरहुड का नया चैप्टर

More From Author

क्रिस्टु महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन; पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस हुए शामिल, नई पुस्तक का किया लोकार्पण

ग्रामीण बौद्ध विरासत संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी पहल

क्रिस्टु महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन; पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस हुए शामिल, नई पुस्तक का किया लोकार्पण

वैश्विक क्रिप्टो नियमों की गति तेज़, लेकिन खामियां बरकरार—भारत का खाली स्थान और बढ़ा रहा चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

क्रिप्टो अब केंद्र में: एशिया-ओशिनिया की नई लाइसेंसिंग और गवर्नेंस नीति

सख्त लेकिन खुले नियम: सिंगापुर और खाड़ी देश नवाचार के लिए अवसर देते हुए गवर्नेंस और पूंजी मानक मजबूत कर रहे हैं नई दिल्ली: क्रिप्टो पर एशिया और ओशिनिया की चर्चा अब नए मोड़ पर है। नीति-निर्माता यह तय करने...