बाबा बालकनाथ: लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद, राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन होगा?

07 दिसंबर 2023, नई दिल्ली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: बाबा बालकनाथ ने लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी है। उन्होंने संसद की सदस्यता से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। बालकनाथ ने अपना इस्तीफा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपा। बालकनाथ राजस्थान की अलवर सीट से सांसद थे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में वह तिजारा से विधायक चुने गए हैं। बाबा बालकनाथ के इस्तीफे के बाद उनके सीएम बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। कल 10 सांसदों, मंत्रियों ने दिया इस्तीफा।

गौरतलब है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को भी चुनाव लड़वाया था। बीजेपी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 21 सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा था। इनमें से 12 सांसद विधानसभा चुनाव में विजयी रहे हैं। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। कल यानी बुधवार को 10 सांसदों और मंत्रियों ने संसद से इस्तीफा दिया था।

इस्तीफा देने वाले सांसदों में मध्य प्रदेश से राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, रिति पाठक, उदय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान से किरोड़ीमल मीणा, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौर और छत्तीसगढ़ से गोमती साई, रेणुका सिंह और अरुण साव हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी सीएम के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। दीया कुमारी ने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। आज राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात करेंगी।

More From Author

50 हज़ार से अधिक ईपीएस-95 पेंशनकर्मी, 7 दिसंबर को रामलीला मैदान में विशाल रैली एवं संगठन के शीर्ष नेता करेंगे आमरण अनशन, संसद कूच की भी तैयारी

“एमपी, राजस्थान, और छत्तीसगढ़ में नए सीएम का चयन होने में चार से पांच दिन का समय, इसका कारण जानें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

क्रिप्टो अब केंद्र में: एशिया-ओशिनिया की नई लाइसेंसिंग और गवर्नेंस नीति

सख्त लेकिन खुले नियम: सिंगापुर और खाड़ी देश नवाचार के लिए अवसर देते हुए गवर्नेंस और पूंजी मानक मजबूत कर रहे हैं नई दिल्ली: क्रिप्टो पर एशिया और ओशिनिया की चर्चा अब नए मोड़ पर है। नीति-निर्माता यह तय करने...